प्रयागराज, मार्च 23 -- कटका वार्ड 50 में रेलवे की ओर से बंद किए जा रहे रास्ते को खुलवाने के लिए कॉलोनीवासियों ने वाराणसी पहुंचकर डीआरएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि कटका क्षेत्र में करीब 500 से अधिक मकानों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से वर्षों से होता रहा है। अब रेलवे बाउंड्री बनाकर मार्ग को बंद कर रहा है। कुछ महीने पहले नगर निगम ने यहां आरसीसी सड़क का निर्माण कराया है, जिसे रेलवे ने तोड़ दिया। रास्ता बंद होने से सैकड़ों परिवारों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी, सांसद और विधायक से गुहार लगाने के बाद सोमवार को वाराणसी में डीआरएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र मार्ग है, जिसके बंद होने पर लोग अपने घरों में कैद होकर रह जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...