भागलपुर, मार्च 23 -- सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल ज्ञानशंकर (17), निवासी नयागांव, को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके अलावा, मारपीट में घायल संतोष कुमार (38), निवासी पैन ग्राम, एवं संध्या कुमारी (29) को भी रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...