भदोही, दिसम्बर 14 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के मलेपुर स्थित बाईपास स्थित रास्ता के पास निर्माण कार्य को लेकर रविवार को दो पक्ष में तनाव बना हुआ है। नगर पंचायत कार्यालय की उदासीनता से किसी वक्त बड़ा विवाद हो सकता है। एक पक्ष द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि निर्माणकर्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि रास्ते को छोड़कर निर्माण हो रहा है। इसे लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि रविवार को एक पक्ष द्वारा चकरोड के पास निर्माण कार्य शुरू करा दी गई थी। इसे देखते ही आसपास के लोगों में विरोध शुरू हो गया। अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए तत्काल इसकी सूचना हल्का लेखपाल और पुलिस को दे दी गई। हल्का लेखपाल शैलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एक दिन पूर्व शनिवार को थाना दिवस में निर्माण का मामला संज्ञान में आ...