रुद्रपुर, फरवरी 24 -- किच्छा, संवाददाता। किशनपुर बालाजीपुरम के निवासियों ने रास्ता और पानी निकासी की नाली खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने कॉलोनी का मुख्य रास्ता और पानी निकासी की नाली बंद कर दी है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल बसों के कॉलोनी में न पहुंच पाने से हो रही है, जिसके कारण स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाली बंद होने से कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि मौके पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने एसडीएम से स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र समस्या का समाधान कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.