कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोई नौली निवासी सुमन पत्नी राममोहन ने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने, अतिक्रमण करने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता सुमन का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनके घर से निकलने वाले रास्ते पर कब्जा कर रहे हैं तथा वहां कूड़ा-करकट डालकर आवागमन बाधित कर रहे हैं। आरोप है कि वह अपने मकान में नया दरवाजा खोलना चाहती हैं, लेकिन आरोपी इसमें भी व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हैं और जान-माल की धमकी देते हैं। उनके पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं, जिसका लाभ उठाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। सुमन ने आरोपियों को झगड़ालू और दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए अपनी सुरक्षा पर भी चिंता जता...