गोंडा, नवम्बर 16 -- उमरी बेगमगंज। रविवार को लेखपाल रामनिवास निवासी तुरकौली की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रास्ता अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया कि ग्राम चंगेरी स्थित एक गाटे की भूमि राजस्व अभिलेखों में मार्ग के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर संगमलाल पुत्र रामचरन ने पक्का मकान बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने संगमलाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.