मेरठ, फरवरी 25 -- रोहटा। रासना स्थित एसएसएसएस डिग्री कॉलेज में मंगलवार को रासेयो ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कॉलेज परिसर में सफाई कार्य किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी हरमीत ने स्वच्छता विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो.मनोज गर्ग समेत प्रो.रंजू नारंग, डा. राजेन्द्र प्रसाद, डॉक्टर सुनील कुमार, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, शिवांक गोयल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...