भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पांच स्वयंसेवकों का चयन विधानसभा प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है। ये सभी भागलपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। बुधवार को सीनेट हॉल में आयोजित 'विकसित भारत युवा सांसद' कार्यक्रम के समापन के दिन विधानसभा प्रतिनिधित्व के रूप में निर्णायक मंडल ने स्नेहा कुमारी, अनुषा प्रिया, अनुष्का भारद्वाज, मो. नौशाद करीम और शिवसागर के नाम का ऐलान किया गया। इससे पहले माय भारत पोर्टल के माध्यम से चयनित 107 छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित प्रतियोगिता में पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने पांच मापदंडों पर 100 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया। समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने पहले पांच स्थान पर आये स्वयंसेवकों का...