बदायूं, मार्च 11 -- सहसवान, संवाददाता। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत कृषक गोष्ठी, जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती के फायदे बताते हुये उनसे इसे अपनाने की अपील की गई। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान मेला में जिला परियोजना समन्वयक ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी कृषि अंजार अहमद ने जैविक विधि से दीमक, फफूंदी नामक रोगों से रोकथाम के बारे में बताया। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा द्वारा जैविक विधि से फसल में पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ. आरएस सिंह, यादराम सिंह, अंकित सिंह, सतेंद्र सिंह मौजूद थे...