रासायनिक खेती से पीड़ित हैं किसान, प्राकृतिक खेती समय की जरूरत : विशेषज्ञ
मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मुंगेर परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग (आत्मा) की ओर से जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के नौ प्रखंडों से आए किसानों, कृषि सखियों, तकनीकी प्रबंधकों और कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति और किसानों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन तारापुर विधायक प्रतिनिधि संजय पटेल और जदयू प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक बी.डी. सिंह, डॉ. विनोद कुमार, इंजीनियर अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.