रांची, जून 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। महिला विकास केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को तोरपा प्रखंड की उड़ीकेल पंचायत अंतर्गत कुसुम टोली गांव में सामुदायिक बीज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, विशेषकर महिलाओं को पारंपरिक बीजों के संरक्षण, उनके उपयोग और लाभों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में 13 गांवों के 21 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। उड़ीकेल खास, बेरी टोली, गढ़हा टोली, पाहन टोली और गिरज टोली सहित आसपास के गांवों की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक कृषि पद्धतियों और जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया गया संदेश:

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के विचार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परि...