लखनऊ, अप्रैल 17 -- राज्य सरकार रासायनिक खादों के विकल्प के रूप में हरी खाद को बढ़ावा देगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर विभाग द्वारा बनाई जा रही विशेष रणनीति पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद पर निर्भरता को कम करना और हरी खाद के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है, जिससे मृदा स्वास्थ्य और कृषि उत्पादकता में सुधार हो सके। प्रदेश में हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा 45,000 कुंतल ढैंचा बीज का वितरण किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, किसानों के बीच हरी खाद को लोकप्रिय बनाने के लिए 20,000 कुंतल बीज के कुल 4 लाख कुंतल बीज के मिनीकिट 50 फीसदी अनुदान पर वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक मिनीकिट में एक-एक किलो ढैंचा, मक्का, उर्द तथा आधा-आधा किलो ग्वार, भिंडी, लोबिया और ज्वार के बीज शामिल होंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.