अररिया, जून 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के लैलोखर गांव में शुक्रवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को खेतों में फसलों के उत्पादन अधिक करने, आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने, रासायनिक खादों का कम प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया। बीएओ दिपेश साह ने कहा कि रासायनिक खाद का प्रयोग करने से खेतों की उर्वरा शक्ति घट रही है और फसल कम उपज रहे हैं। खेतों में ज्यादा से ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट खाद का प्रयोग करने और मिट्टी जांच कर ही रासायनिक खाद का प्रयोग करने की बात कही। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक इन्द्रजीत कुमार ने मौसम के अनुकूल खेती करने, उन्नत बीजोपचार और फसल विविधीकरण की जानकारी दिए। यह भी पढ़ें- किसान गोष्ठी में मिट्टी जांच व जैविक खेती पर जोर सहायक तकनिकी प्रबंधक चंदन कुमार व सहायक तक...