पूर्णिया, अप्रैल 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा जीरो टिलेज पद्धति से मूंग की खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतिश सागर की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. अतिश सागर ने किसानों को बताया कि रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग मिट्टी की उर्वरता को कम करता है और फसलों की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण तथा जैविक विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही जीरो टिलेज तकनीक के माध्यम से मूंग की खेती के लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान उन्होंने बताया कि इस पद्धति में बिना जुताई के सीध...