बांदा, मई 15 -- इटावा, संवाददाता। नवादा खुर्द कलां बकेवर के हनुमान मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव का तीसरा दिन भक्ति और उत्साह से भरा रहा। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालु कार्यक्रम में डटे रहे। रासलीला का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण जन्म और कंस के अत्याचारों का मंचन रहा। वृन्दावन धाम मंडल की प्रसिद्ध रासलीला मंडली ने इस प्रसंग को जीवंत अभिनय के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर मथुरा की कारागार का दृश्य साकार होते ही ढोल की थाप के बीच वसुदेव और देवकी के संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। नन्हे कृष्ण के जन्म के बाद, पूरा पंडाल हरि बोल और नंद के आनंद भयो"श के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- रासलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म की लीला का हुआ मंचन प्रस्तुति में दर्शाया गया कि कैसे वसुदेव ने आधी रात को यमुना ...