मैनपुरी, मार्च 28 -- मेला कंस महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप यादव व चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, अरुण मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक अनुरूध प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रथम दिन मेला महोत्सव के बिहारी मंच पर शेखर आर्ट एंड म्यूजिकल ग्रुप अलीगढ़ से आए कलाकार शेखर वर्मा, रुचि कुमार, खुशी, रोहित व मोहित ने ब्रज की रासलीला, मयूर नृत्य, फूलों की होली, पवन पुत्र हनुमान की सुंदर झांकी का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं कलाकारों ने ब्रज की रासलीला और उससे जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की। इसके अलावा कलाकारों ने कृष्ण, राधा व गोपियों के साथ महारास की सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा संगीत व नृत्य के माध्यम से दृष्टि परंपरा को जीवंत किया। रासलीला से बिहारी मंच के आसपास का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.