मेरठ, मार्च 18 -- श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मास्टर जनेश्वर दयाल त्यागी व सचिव प्रदीप त्यागी द्वारा किया गया। समापन समारोह के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बेस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार रवि तथा बेस्ट स्वयंसेविका का पुरस्कार अन्तिमा को प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग, सचिव प्रदीप त्यागी, मास्टर जनेश्वर दयाल त्यागी, कार्यक्रम अधिकारी हरमीत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...