प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- दार्जिलिंग स्थित नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग की ओर से आयोजित नेशनल मूट कोर्ट चैंपियनशिप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की नामचीन संस्थाओं की 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया। संवैधानिक दंड प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों-कस्टोडियल राइट्स, वकील तक पहुंच और पुलिस पूछताछ की सीमाओं-पर आधारित इस मूट समस्या में आरपीएनएलयू की टीम में श्रीजल मिश्रा, अभ्युदय शरण और अभिषेक राज शामिल रहे। तीनों छात्रों ने गहन अनुसंधान, संवैधानिक सिद्धांतों की स्पष्ट समझ और उत्कृष्ट जिरह के दम पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। श्रीजल मिश्रा ने 'बेस्ट स्पीकर अवॉर्ड' हासिल किया। कुलपति प्रो. उषा टंडन तथा मूट कोर्ट सोसाइटी की संयोजक डॉ. सोनिका को...