मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्र सेवा दल के चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को मुशहरी की डुमरी पंचायत में शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार के अध्यक्षता में संविधान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें माहिलाओं को संविधान के प्रति जागरूक किया गया। सोनू ने बताया कि देश के संविधान में सभी धर्मों को समान अधिकार और स्वतंत्रता दे रखी है। मौके पर शाहिद कमाल, आकाश इंगले, शुभम चोगेल, सरला श्रीवास, सुनील कुमार, संतोष ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...