बस्ती, मार्च 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिला पीजी कॉलेज बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर मोहल्ला तुर्कहिया में आयोजित में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को सीखने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। जियो इसलिए ताकि दूसरों की सहायता कर सको, जिससे वे भी जीवित रह सकें। शिविर में स्वयंसेविकाओं की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...