कन्नौज, मई 19 -- ​कन्नौज। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अतिरिक्त उपजिलाधिकारी रेशमा सहाय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने की। अधिकारियों ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सैनिकों के परिवारों ने देश के लिए बलिदान दिया है, इसलिए उनके काम प्राथमिकता पर होने चाहिए। ​बैठक में पूर्व सैनिक श्री राम गुलाम, वीरवधू श्रीमती राम दुलारी और श्रीमती सरोजनी देवी ने अपनी पेंशन न मिलने और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। यह भी पढ़ें- पॉली क्लिनिक में फार्मेसी स्टॉफ की कमी...