सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव पर 17 मई को प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट सिद्धार्थनगर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा एवं मजबूती के साथ-साथ समाज में आत्मरक्षा और जागरूकता का संदेश देना है। इस अवसर पर राष्ट्र के साथ आत्मरक्षार्थ शस्त्र संकल्प के तहत ट्रस्ट के आजीवन सदस्यों को लाठी वितरण किया जाएगा। ये जानकारी कार्यक्रम अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि 17 मई को शहर से सटे मधुकरपुर में स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- सनातनी जत्था जुलाई में जाएगा शुकताल बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंन...