लखनऊ, जनवरी 3 -- बसंतकुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल नए साल पर घूमने वालों का नया ठिकाना बन गया है। शनिवार को यहां करीब आठ हजार लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपर सचिव समेत कई अधिकारियों ने व्यवस्थाएं देखीं और जरूरी निर्देश दिए। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा समेत कई अधिकारी और इंजीनियर प्रेरणा स्थल पहुंचे। यहां इन अधिकारियों ने टिकट से लेकर प्रवेश तक की व्यवस्था देखी। साथ ही सुरक्षा जांच आदि का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रभारी ने उनको बताया कि नए साल से ही भीड़ उमड़ रही है। लोगों को कोई असुविधा न हो इसका खयाल रखा जा रहा है। साल के पहले दिन ही 12 हजार लोग आए थे। शनिवार को भी शाम तक आने वाले लोगों का तांता लगा रहा। मौसम बेहद सर्द होने के बावजूद यहां घूमने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.