लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल की सैर करते हुए आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग देख सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस सुविधा को शुरू करने के लिए गुरुवार रात आईपीएल मैच की स्क्रीनिंग का ट्रायल रन किया गया, जो की पूरी तरह सफल रहा। उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आईपीएल मैच का प्रसारण देखने के लिए दर्शकों को किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। एलडीए की इस पहल का उद्देश्य शहर वासियों को एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है, जिससे सामूहिक उत्साह और खेल के प्रति जुनून को बढ़ावा मिलेगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दर्शक खुले वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्टर और साउंड स...