लखनऊ, मार्च 20 -- बसन्तकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास शहर की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। जिसमें एक साथ 370 बसें व 400 से अधिक चार पहिया वाहन खड़े किये जा सकेंगे। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में गेस्ट हाउस बनेगा, जिसमें कमरों के साथ ही वीआईपी लाउंज व मीटिंग हॉल का भी प्रावधान होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-जे में लगभग 65 एकड़ क्षेत्रफल में राष्ट्र प्रेरणा स्थल विकसित किया गया है। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 दिसम्बर, 2025 को किया था। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी राष्ट्र प्रेरणा स्थल में इस तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके लि...