सहरसा, जुलाई 19 -- सहरसा, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुरे देश में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को भेडधरी स्थित श्री नारायण मेडिकल कॉलेज सहरसा में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन की गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वेयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी सह सर कार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने अपना मार्गदर्शन मेडिकल कॉलेज के युवा छात्रों की बीच प्रदान किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित युवा ही देश का भाग्य बदल सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के संस्थापक रविन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के विभाग संघचालक राधेश्वर झा, सह प्रान्त प्रचारक प्रवीर कुमार, विभाग प्रचारक सुमित कुमार, ...