वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर सोमवार को काशी विद्यापीठ में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के सामने स्थित उद्यान में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के साथ विद्यापीठ परिवार के सदस्यों ने शहीदों को नमन किया। कुलपति ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा। विद्यार्थियों को इन महान स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करनी चाहिए। इस दौरान प्रो. राकेश तिवारी, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, संपत्ति अधिकारी डॉ. एसएन सिंह, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. केके सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके बाद इतिहास विभाग में भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.