इटावा औरैया, जुलाई 11 -- इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर परिषद की इटावा इकाई ने कई कार्यक्रम आयोजित किये। शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता और जूडो-कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के विचारों पर संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता शोरावाल इंटर कॉलेज, ब्लू बर्ड इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और उत्तम कोचिंग सेंटर में आयोजित की गयी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित निबंध लिखकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक संस्कार गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्मा...