राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम
गंगापार, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड मेजा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। गुरु के सम्मान और महत्व को बनाए रखने के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर खुर्द की गरिमा श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय बुद्धिमान सिंह का पूरा की शैलजा सिंह, प्राथमिक विद्यालय सिरहिर के बृजेंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय कोहट की रुखसाना, कंपोजिट विद्यालय तेंदुआ के सर्वेश तिवारी, जूनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.