रुडकी, मई 14 -- राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार की ओर से डायट रुड़की में बुधवार शाम को आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें शिक्षा जगत की प्रेरणा बताया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनका व्यक्तित्व निर्माण कर देश का भविष्य भी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि नौनिहालों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका होती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि इन शिक्षकों ने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देकर विद्यार्थियों के भविष्य...