संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तितौआ में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर पालिका में कार्यरत महिला स्वच्छता कर्मियों को परिषद की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी स्वच्छता कर्मियों में मिष्ठान्न वितरित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर उपस्थित जिला सह संयोजक गौरी पाण्डेय ने कहा की आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाया योगदान दे रही है। गन्दगी स्वतः नहीं आती बल्कि उसे हम और आप ही फैलाते हैं और स्वच्छता वॉरियर्स के रूप में उस गंदगी को दूर करने की जिम्मेदारी जिन तमाम महिलाओ के कंधों पर है उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। हम सबको उनका सम्मान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद नारी शक्ति के ...