समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- रोसड़ा,। सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा के सभागार में लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण के माध्यम से सामाजिक जागरण विषय पर विस्तृत विचार-मंथन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन और वंदना से की गयी। सत्र की अध्यक्षता करते हुए सप्तशक्ति संगम उत्तर-पूर्व क्षेत्र की संयोजिका डॉ. पूजा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को जीवन का मूल आधार माना गया है। वर्तमान समय में इसके संरक्षण और संवर्द्धन की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्या सुष्मिता सिंह ने समृद्ध भारत के निर्माण में सप्तशक्ति श्री, वाक, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा और कीर्ति के जागरण पर बल दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी साम...