रिषिकेष, मार्च 26 -- श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन आईडीपीएल इंटर कॉलेज में किया गया, जिसका शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने किया। गुरूवार को आयोजित शिविर में उन्होंने स्वयंसेवियों की सामाजिक भागीदारी, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर बल दिया। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान भी किया। कला संकाय अध्यक्ष प्रो. पीके सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजन के माध्यम से सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों ...