कौशाम्बी, दिसम्बर 28 -- रविवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर बारी-बारी से अपना व्याख्यान दिया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर उसके ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को स्मरण करना गर्व का विषय है। जिला संयोजक राजेश साहनी ने बताया कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित पार्टी एशिया और अफ्रीका में ब्रिटिश साम्राज्य में उभरने वाला पहला आधुनिक राष्ट्रवादी आंदोलन था। 19वीं सदी के अंत से और विशेष रूप से 1920 के बाद महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख पार्टी बन गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलजारी लाल केशरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.