राष्ट्र निर्माण में छात्र व युवा अपनी भूमिका निभाएं
बोकारो, जुलाई 25 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में युवा प्रबोधन वर्ग का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच पंच परिवर्तन के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार ने राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण व स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य के महत्व को रेखांकित करते हुए भैया बहनों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर विद्यार्थी व प्रचारक बासुकीनाथ ने विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.