अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर के अमौली पेठिया में आरआरपी ग्रुप में भारतीय राष्ट्र निर्माण पार्टी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्तााओं एवं समर्थकों ने संगठन की मजबूती व राजनीतिक उद्देश्यों पर विचार विमर्श किया। पार्टी संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र राजभर ने कहा कि राजनीति व्यक्ति स्वार्थ का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। संगठन के जरिए एक ऐसा राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जिसमें कार्यकर्ता, आम नागरिक और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी हो। उन्होंने समर्थकों से आह्वान किया कि पार्टी के संगठन निर्माण को अनुशासन, पारदर्शिता, विचार और जनसम्पर्क के अधार पर आगे बढ़ाया जाए। बैठक में नेतराम, श्रवण कुमार, ओमकार राजभर, विकास कुमार, अरुण कुमार, श्याम अवतार, रा...