प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स में आयोजित 15 दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. स्तुति सिंह एवं अध्यक्ष डॉ. हरेश प्रताप सिंह रहे।उन्होंने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ता तैयार करती है। वक्ताओं ने शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में उतारकर शिक्षण कौशल विकसित करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...