बागेश्वर, जून 15 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा सीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नामों का सत्यापन एवं आवश्यक विवरणों के अद्यतन का कार्य किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने भी बीएलओ के समक्ष अपने मतदाता संबंधी विवरणों का सत्यापन कराया। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का सशक्त माध्यम है। जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति होता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक संशोधन समय पर कराएं, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण के लिए बनें ...