अररिया, मई 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर पंचायत के पंचायत भवन हलधरा में मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हमारे श्रमिक भाई बहन है। उनका परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण ही भारत की विकास यात्रा को गति देता है। जितना सशक्त हमारा श्रमिक वर्ग होगा, उतना ही मजबूत हमारा देश और समाज होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सम्मान केवल एक दिन विषय नहीं है, बल्कि सरकार एवं समाज की निरंतरप्राथमिकता है। वर्तमान सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कवच, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं मजबूत आर्थिक अवसरों को निरंतर विस्तार दे रही है। यह भी पढ़ें- मजदूरों का सशक्तिकरण ही राष्ट्र की प्रगति की आधा...