बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के कपूरथला स्थित उत्थान सभागार में रविवार को आरएसएस की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक अभय रहे। कार्यक्रम में नगर एवं चित्तौरा खंड के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर सुसंस्कृत, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वयंसेवक तैयार कर समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। संघ का एकमात्र लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाना है। समाज में संघ को लेकर फैली भ्रांतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग संघ के मूल विचार को नहीं जानते, उन्होंने समाज में इसे गलत रूप से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.