राष्ट्र ध्वज के अपमान पर यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- कुड़वार, संवाददाता। यूट्यूबर द्वारा राष्ट्र ध्वज का अपमान करने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर के खिलाफ राष्ट्र गौरव अधिनियम की धारा 02 के तहत धम्मौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लोगों में रील बनाने का नशा इस कदर छा गया है कि राष्ट्रीय प्रतीक का भी अपमान करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धम्मौर थाना क्षेत्र में रविवार को प्रकाश में आया। बता दें कि संजय यदुवंशी उर्फ सत्तू पुत्र सियाराम यादव निवासी अहिरन का पुरवा उघरपुर द्वारा यूट्यूब चैनल पर राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हुए उससे मोटरसाइकिल पोंछ कर फेंकते हुए वीडियो अपलोड किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए धम्मौर थाने के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उपनिरीक्षक की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.