बलरामपुर, जून 14 -- पचपेड़वा, संवाददाता। राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ व प्रवचन कथा के प्रथम दिवस पर शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। इस दौरान मातृशक्ति को आगामी वर्ष देवीपाटन धाम में प्रस्तावित नारी उत्कर्ष समारोह में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। सायंकालीन प्रवचन की शुरुआत भक्ति गीतों व वंदना से हुई। टोली के प्रतिनिधि नीरज गुप्त ने गायत्री मंत्र की वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें ब्रह्मांड को उत्पन्न करने वाली दिव्य शक्ति विद्यमान है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रभारी अधिवक्ता गुलाब चंद भारती ने महर्षि अरविंद की ओर से पांडिचेरी में किए गए आध्यात्मिक प्रयोगों का उल्लेख करते हुए धरती पर अतिमानव के अवतरण का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- राष्ट्र जागरण महायज्ञ में नारी सशक्तिकरण का द...