रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के आवास विकास निवासी प्राध्यापक डॉ. रमेश राम को शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 मार्च को गुरु फाउंडेशन, रोहतक हरियाणा ने राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया है। यह सम्मान हरियाणा के भिवानी शहर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा, निदेशक गुरु विद्यापीठ रहे। रुद्रपुर के आवास विकास निवासी डॉ. रमेश राम वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. रमेश राम मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के निवासी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा जाता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.