मैनपुरी, जून 17 -- भोगांव। नगर की सिंधी गली स्थित गुरुद्वारा में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी सप्ताह के छठवें दिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य ग्रंथी दलजीत कौर ने गुरु जी को नमन करते हुए कहा कि वे मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक और एक सर्वमान्य लोकनायक थे। उन्होंने बताया कि मुगल शासक जहांगीर ने गुरु जी पर अनेक अमानवीय अत्याचार किए, लेकिन उन्होंने शांत रहकर कष्ट झेले और इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया। गुरु जी का संदेश था कि राष्ट्र के गौरव को जीवंत रखने के लिए सदैव बलिदान को तैयार रहना चाहिए। इससे पूर्व गुरुद्वारा में सुखमणि साहब का पाठ, वाहेगुरु मंत्र का जाप और शबद कीर्तन किया गया। अंत में अरदास के बाद संगत को प्रसाद व लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह, नरेंद्र सलूजा, जोगेंद्र लाल, हरबंस लाल, अर्शद...