हरदोई, सितम्बर 30 -- हरदोई। सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज रीता कौशिक के दिशा निर्देशन में 30 दिसंबर तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 चलेगा। इसमें अधिक से अधिक वादों के सुलह-समझौता से निस्तारण होगा। मध्यस्थता एक ऐसी प्रभावी वैकल्पिक विवाद समाधान प्रक्रिया है। इसमें विवाद से जुड़े पक्षकार एक निष्पक्ष एवं प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी संवाद एवं सहमति के आधार पर अपने विवाद का समाधान खोजते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 के माध्यम से आम नागरिक अपने विवादों को अनावश्यक रूप से लंबा खींचने के बजाय मध्यस्थता के माध्यम से समाधान की संभावना पर विचार करें। यह भी पढ़ें- मध्यस्थता अभियान 3.0: सुलह-समझौते से विवादों क...