हरिद्वार, सितम्बर 7 -- शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र को गढ़कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने वाले समाज के वास्तविक मार्गदर्शक हैं। राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह बात कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जगजीतपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों का ज्ञान देकर शिक्षक समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन और शिवडेल स्कूल जगजीतपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: शिक्षक की गोद मे...