देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के तत्वाधान में चल रहे महारानी अब्बका छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षण, हैंडीक्राफ्ट्स, पोस्टर मेकिंग, नृत्य आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान मेडिकल कॉलेज की कल्चरल हेड एवं सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका राय ने स्वास्थ्य संबंधित विषय पर उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के विकास में नारियों का अहम योगदान होता है। इसीलिए नारी का स्वास्थ रहना राष्ट्र निर्माण के कार्य का प्रथम चरण होता है। आज के समय में नारी को अपने खान-पान को बेहद संतुलित और संयमित करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ....