छपरा, मार्च 31 -- फोटो- 5- शिक्षक संघ के सम्मेलन में बोलते शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह छपरा। मढौरा प्रखंड मध्य विद्यालय भुवालपुर एवं इसुआपुर प्रखंड मध्य विद्यालय भगवानपुर केविद्यालय में अभय कुमार सिंह एवं नवल किशोर बैठा को प्रधानाध्यापक के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक और गरिमामय रहा, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों ने उनकी सेवाओं को याद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनके चरित्र, संस...