मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता । पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरूवार को बेलन बाजार स्थित भाजपा विधायक कुमार प्रणय के आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां विधायक के अलावा महापौर कुमकुम देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा साह, खगड़िया के जिलाध्यक्ष शत्रुधन भगत सहित अन्य ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री स्वर्णिम चर्तुभुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछा कर गांवों को शहर से और शहरों को राजधानी से जोड़ने का काम किया। जिलाध्यक्ष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.