रिषिकेष, मई 2 -- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शैक्षणिक सत्र 25-26 के मेधावियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे मूल्यवान धरोहर हैं। बाल्यावस्था में प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने कहा कि केवल अंक प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, बल्कि उत्तम चरित्र, विनम्रता, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव भी जीवन की सच्ची उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करने, नियमित अध्ययन करने तथा सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कवि एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.